फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से नेकपुर में आ रहा गंदा पानी, पीने के पानी को भी मोहताज हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मोहल्ला नेकपुर के लोग इस समय गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। हालत ये है कि नगर पालिका की पाइप लाइन में लगभग एक सप्ताह से गंदा पानी आ रहा है, जिसके बारे में पालिका कर्मचारियों को कई बार बताया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि इस पानी को पीना तो दूर अन्य कामों तक मेें प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को सार्वजनिक हैंडपंपों और दूसरों के सबमर्सिबल से पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से शहरवासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं दी जाती है, लेकिन इन दिनों शहर के मोहल्ला नेकपुर में पानी की समस्या विकराल बन गई है। यहां पर पानी समय से और पर्याप्त आ रहा है, लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि इसे पीने तो क्या किस अन्य काम में भी उपयोग नहीं किया जा सकता। इस वजह से मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। खासकर महिलाओं को तो काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। छह दिन बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में पालिका कर्मचारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
पिछले सात दिनों से टंकी से पानी गंदा आ रहा है। हालत ये है कि इस पानी का उपयोग अभी सिर्फ कपड़े धोने में ही किया जा रहा है। उसके अलावा दूसरा कोई काम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

-राम बेटी
नगर पालिका द्वारा पानी तो समय से आ रहा हैं, लेकिन उस पानी में लगातार साबुन जैसे झाग जैसे आते हैं। जिसकी वजह से इस पानी का उपयोग पीने या नहाने तक में नहीं किया जा सकता है।
-आशा देवी
नगर पालिका की तरफ से टंकी के माध्यम से आने वाला पानी गंदा आ रहा हैं। इसको लेकर शिकायत भी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। ऐसे में हैंडपंप या सबमर्सिबल का पानी उपयोग में लाना हो रहा है।
-सुमन
पालिका के लोगों का जब अपना काम होता है, तभी नजर आते हैं। अन्यथा तो उन्हें बुला बुला थक जाओ नजर ही नहीं आते हैं। जिसकी वजह से छोटी-छोटी समस्याएं भी विकराल रूप ले लेती है।
-मलिका देवी
अभी तक ये मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। इसको दिखवाते हैं, कहां पर समस्या आ रही है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
-वंशीधर राजपूत, एई जलकल नगर पालिका
शहवाजपुर के घरों में भी हो रही नाले के पानी की सप्लाई, लोगों में रोष
बदायूं। शहर के मोहल्ला शहवाजपुर में प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय नंबर दो पीली कोठी के पास 100 से ज्यादा घरों में नाले के पानी की सप्लाई हो रही है। मोहल्ले के सुनील गुप्ता, ईशू रस्तोगी, गौरव शंखधार, छत्रपाल मौर्य आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका ने लीक पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं कराया है। यहां करीब दो महीने से सप्लाई देने वाली नगर पालिका की पाइप लाइन कई जगह से लीक है। सुबह और शाम के वक्त पानी की सप्लाई के दौरान गली के बाहर जल भराव की स्थिति बन जाती है। इससे स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें