फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के अभाव में गोशाला में गाय ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गोशालाओं में अभी भी गोवंशीय पशुओं की अनदेखी की जा रही है। वहां पर डॉक्टर नियमित रूप से गोवंश के इलाज के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसका नतीजा ये हुआ कि बुधवार को इलाज के अभाव में एक गाय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर में स्थित गोशाला में एक गाय पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी। इसके इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर तक नहीं पहुंचा। बुधवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित डॉक्टर को फोन पर इसकी जानकारी देते हुए इलाज करने लिए गोशाला में बुलाया। आरोप है कि डॉक्टर ने वहां आने से मना कर दिया। साथ ही अन्य जगह ले जाकर इलाज कराने के लिए कहा। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दी। शाम को इलाज के अभाव में गाय ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए पदाधिकारियों ने डॉक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भोले सिंह, दीपू शंखधार, नवनीत सिंह, मेनका पाठक, अर्पित वार्ष्णेय, शिवम, लखन प्रताप सिंह, हरीश रावत, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें