फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में किया तीन समस्याओं का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शनिवार को डीएम और एसएसपी ने शहर कोतवाली में लोगों की समस्याओं को सुना साथ ही अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक व समयावधि के अंदर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर तीन समस्याओं को निपटाया भी गया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश कि फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भूमि विवाद मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से मौके पर जाकर हकीकत का पता लगाएं, साथ ही पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का काम करें। निस्तारित मामलों के अभिलेखों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि फरियादी बड़ी हिम्मत करके थाने में अपनी शिकायत लेकर आता है। उसको बैठने के लिए उचित स्थान और पीने के लिए पानी दिया जाए। उसके बाद ही उसकी समस्या को आराम से सुनकर उसको न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें