फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीपल की मोटी डाल गिरी, दो बाइक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार दोपहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पीपल के पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई, जिससे दबकर दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि अस्पताल का स्टाफ और तीमारदार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वैसे तो जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक काफी भीड़ रहती है। खासकर इमरजेंसी के बाहर तो हर समय लोग खड़े रहते हैं। दर्जनों बाइक खड़ी रहती हैं। सोमवार दोपहर भी कुछ लोग खड़े थे। उसी समय पीपल के पेड़ की डाल यकायक टूटकर गिर पड़ी। डाल का एक सिरा पहले बिल्डिंग की छत पर गिरा। तब तक नीचे खड़े लोग इधर-उधर हो गए लेकिन इमरजेंसी के बाहर खड़ी बाइक नहीं हटा सके, जिससे दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल न होने पर अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली। यह पीपल का पेड़ इमरजेंसी के बाहर है। वहीं एक मंदिर भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें