फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘परिवार को जोड़ने में मां, बेटी तो कभी बहू के रूप में निभाई भूमिका’

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘परिवार जोड़ने में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। समाजसेविका प्रियदर्शनी भारद्वाज ने परिवार के प्रति योगदान से लेकर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को काबिले तारीफ करार दिया। खुद का दायित्व तय करने की वकालत करते हुए उन्होंने कॉलेज की प्रधानाचार्या सुजाता माथुर के साथ यह भी स्पष्ट कर दिया कि मां, बेटी और बहू के रूप में भी महिलाओं ने परिवार को जोड़ने के साथ उसके उत्थान में भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि प्रियदर्शनी भारद्वाज, गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और कॉलेज की प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने दीप जलाकर किया। समाजसेविका प्रियदर्शनी भारद्वाज ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में किसी एक के सिर पर सेहरा नहीं बांधा जा सकता। प्रत्येक परिवार और समाज में ऐसी महिलाएं हैं जो त्याग की मिसाल बनी हैं। आधुनिकता की दौड़ में महिलाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। भौतिकता की आड़ में हमें अपने दायित्व नहीं भूलने चाहिए। बेटी भी एक दिन दूसरे घर की बहू बनेगी। उसे अपने घर में ऐसे संस्कार देने चाहिए जो उसे नई भूमिका निभाने में मददगार बनें। उन्होंने नसीहत भी दी कि महिलाएं बेटी की शादी के बाद उसके घर में हस्तक्षेप करना छोड़ दें तो परिवार खुशहाल रहेगा।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और किशनचंद्र शर्मा ने परिवार को जोड़ने में महिलाओं की भूमिका को सराहते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं ने ऐसे कार्य किए जो समाज के लिए आइना बन चुके हैं। प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। छात्राओं में पल्लवी, लक्ष्मी, निहारिका, मिताली चांदना, संध्या शाक्य और सुगंधा ने भी विचार रखे। इस मौके पर दीक्षा छाबड़ा, रेनू चावला, सपना सचदेवा, सुदर्शना भाटिया, पूजा अदलक्खा, प्रीती शर्मा और विजय शर्मा आदि मौजूद थीं। संचालन अमिता शर्मा ने किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी प्रगति को मिला ‘अपराजिता’ पुस्कार
उझानी। अमर उजाला के कार्यक्रम में भदवार कॉलेज की 12 वीं की छात्रा प्रगति शाक्य की वक्ताओं ने जमकर तारीफ की। प्रगति तीरंदाजी, ताइक्वांडो और फुटबॉल में प्रदेश स्तर पर नाम रोशन कर चुकी हैं। फुटबॉल में उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी खेलने का मौका मिल चुका है, साथ ही कॉलेज में उसकी उपस्थिति शत प्रतिशत रही। कॉलेज के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने उसे अपराजिता पुरस्कार दिया। पुरस्कार पाकर खुश प्रगति ने कॉलेज की शिक्षिकाओं के योगदान को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें