फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नवप्रवेशितों का हुआ विद्यारंभ अभिविन्यास

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्राेत महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से बीएससी व बीकॉम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को महाविद्यालय की प्राथमिकता बताया। उन्होंने एनसीसी, डीजी शक्ति पोर्टल और स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना की जानकारी दी। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पत्रिका उन्मेष के लिए रचनाएं आमंत्रित कीं। डॉ. संजीव राठौर ने इग्नू व यूपीआरटीयू अध्ययन केंद्र और नई शिक्षा नीति से जुड़े लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ. बबीता यादव ने एंटी रैगिंग की जानकारी दी। जबकि डॉ. हुकूम सिंह ने खेल, योगा व जिम सुविधाओं से अवगत कराया। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने छात्र परिषद गठन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और कृष्णा कल्चरल क्लब की जानकारी साझा की। डॉ. ज्योति विश्नोई ने एनएसएस, डॉ. सरिता ने पर्यावरण संरक्षण, डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने रोवर-रेंजर्स की गतिविधियों और डॉ. पीके शर्मा ने स्वरोजगार व उद्यमिता पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें