उसहैत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में कालसेन बाबा मंदिर पर हो रहे अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजक मंडल को तलब किया है। पुलिस ने आयोजकों को तत्काल महिला पोशाक में लड़कों के फूहड़ व अश्लील डांस पर रोक लगाने को कहा है। पुलिस का कहना है कि केवल भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न रासलीलाओं का ही मंचन करें।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कालसेन बाबा मंदिर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष किशोर राठौर, हनुमान मंदिर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप, गढिया हरदो पट्टी के शिव मंदिर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष महेश कश्यप को लिखित रूप में हिदायत दे दी गई है अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। संवाद