फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक्सईएन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिजली बिल में गड़बड़ी करने के आरोप में एक्सईएन समेत चार के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस्लामनगर कस्बा के रहने वाले मोहम्मद आसिफ सिद्दकी ने कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया था कि उसकी मां के नाम से संचालित कनेक्शन पर धोखाधड़ी करके विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, एसडीओ इस्लामनगर अनिल कुमार, टीजी-टू सुधीर वर्मा व मीटर रीडर अनुज शर्मा ने गलत तरीके से बिल निकाला। उसकी भरपाई का दबाव बना रहे थे। निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन जांच के नाम पर वह मामले को टालते रहे। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश इस्लामनगर इंस्पेक्टर को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें