फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंदिर के पास मलवा उठाने गई पालिका टीम का विरोध

विज्ञापन
बिसौली में रामलीला ग्राउंड के सामने मलबा हटाने पहुंची पालिका की टीम का विरोध करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। रामलीला ग्राउंड के सामने स्थित मंदिर के बाहर पड़े मलबे को हटाने पहुंची पालिका की टीम का लोगों ने विरोध किया। लोगों का विरोध देखकर पालिका के कर्मचारी लौट आए। इस घटना को लेकर मंदिर से जुड़े लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

नगर में रामलीला ग्राउंड के सामने दुर्गा मंदिर है। सोमवार को शाम चार बजे पालिका कर्मचारी मंदिर के सामने पड़े मलबे को हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए। इस बात की भनक लगते ही भारी भीड़ जुट गई। कर्मचारी मंदिर के सामने पड़ी जमीन को पालिका की संपत्ति बता रहे थे। वहीं मोहल्ले के लोग इस जमीन को मंदिर की बताकर कर विरोध कर रहे हैं। एक घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। लोगों का रोष देखकर पालिका कर्मचारी वहां से लौट गए।
इंसेट-
- मंदिर के पुजारी महेश चंद्र शर्मा ने एसडीएम को एक प्रार्थना पत्र देकर पालिका के कब्जे पर रोष जताया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी मंदिर से जुड़े सेवादार देवशरण ने मार्च माह में एसडीएम को एक प्रार्थना देकर मंदिर की भूमि की नाप कराने की मांग की थी, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी प्रशासन नहीं चेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें