फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में संशोधन का मौका 30 नवंबर तक

Wed, 25 Nov 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण में हुई त्रुटियों को सुधारने का एक और मौका दिया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन कर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण में संशोधन और अपडेट कर सकेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशाें के अनुसार अग्रिम पंजीकरण के दौरान विद्यालय स्तर से कई छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण गलत अपलोड किए जाने के मामले सामने आए हैं। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इन त्रुटियों को दूर करने के लिए संशोधन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और वर्ग, जेंडर, शिक्षण का माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी), जाति, जन्मतिथि और फोटो में संशोधन किया जा सकेगा। प्रधानाचार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विवरणों की जांच कर सही जानकारी अपडेट कराने के निर्देश दिए गए हैं। 30 नवंबर की मध्यरात्रि के बाद संशोधन का अवसर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अंतिम तिथि आने से पहले ही अगर कोई सुधार होना है, तो वह करा लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें