फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन, जूनियर कबड्डी में पीलीभीत चमका

Sun, 06 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
ओपन, जूनियर कबड्डी में पीलीभीत चमका - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 स्मृति वंदन समारोह के तत्वावधान में रविवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम-खम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन व जूनियर वर्ग में पीलीभीत की टीम बेहतर खेली। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रांगण में शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग में बालक तथा बालिकाओं ने अपनी कुशलता, हुनर का परिचय दिया। दांवपेच दिखाते हुए प्रतिद्वंदियों को हराया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग में सिरासौल, बिल्सी की टीम विजेता बनी। जबकि जूनियर में पूजा वारियर्स की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में बरेली की टीम विजेता रही। वहीं जूनियर बालक वर्ग तथा ओपन पुरूष वर्ग में पीलीभीत की टीम का डंका बजा। भदवार गर्ल्स कॉलेज, उझानी, उजाला वारियर्स, पुलिस लाइन बदायूं, एसके कॉलेज का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे डीएम पवन कुमार तथा सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, प्रभात मिश्रा, प्रवीण तिवारी ने विजेताओं व उपविजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। ग्राउंड में देखने वालों की भारी भीड़ जमा रहीं। इस मौके पर संयोजक राजन मेंहदीरत्ता, मिनोचा, भानु प्रकाश, बलवीर सिंह यादव, हृदयराम यादव, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, निर्णायक गणों में अनमता खान, यति वार्ष्णेय, प्रियंका गुप्ता, मीरा यादव, कमलेश ज्ञानी, अंबिका सिंह, रामदास, विनय, अमित यादव आदि मौजूद रहे। डॉ. रिजवान का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें