फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओपन जिम से सुधरेगी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं भी फिटनेस के आधुनिक साधनों का लाभ उठा सकेंगी। शासन ने जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में ओपन जिम बनाने की योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ओपन जिम के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। यहां छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ योग, व्यायाम और फिटनेस उपकरणों का प्रयोग कर सकेंगी। जिम में लगाने के लिए फिटनेस व्हील, पुलअप बार, ट्विस्टर और अन्य उपकरण शामिल रहेंगे।
विद्यालयों की वार्डन ने बताया कि ग्रामीण पृष्ठभूमि की कई छात्राएं शारीरिक सक्रियता में पीछे रह जाती हैं। ओपन जिम बनने से उन्हें आत्मविश्वास और स्वास्थ्य दोनों में सुधार मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल छात्राओं को खेलकूद जैसी गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओपन जिम की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही नियमित फिटनेस प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें