फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिर्फ एक माह शेष, पर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का आधा काम भी पूरा नहीं

विज्ञापन
सुमित,यात्री
विज्ञापन
बदायूं। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार का काम पूरा करने के लिए निर्धारित किए गए समय में सिर्फ एक माह शेष बचा है, लेकिन यहां आधा काम भी पूरा नहीं सका है।
विज्ञापन


बदायूं रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को 4.68 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था। इसमें प्लेटफॉर्म उच्चीकरण, वाहन स्टैंड का विस्तार, आरक्षण कार्यालय से मुख्य प्रवेश पोर्टिको तक कवर्ड पाथवे निर्माण, बुकिंग हाल में फॉल्सीलिंग और भित्ति चित्र लगाना, प्लेटफाॅर्म और पार्सल कार्यालय के बीच प्रतीक्षालय बनाने आदि का काम होना था।
इसके अलावा पैदल उपरिगामी पुल से प्लेटफॉर्म के छज्जे तक कवर्ड पाथवे बनाया जाना प्रस्तावित था। साथ ही दोनों प्लेटफार्मों पर पर्याप्त संख्या में वाटर बूथ, नए डिजाइन के यूरिनल्स और वॉशबेसिन के साथ-साथ दिव्यांग प्रसाधन के दरवाजों को भी सुधारा जाना था तो प्रकाश व्यवस्था के लिए मिनी मास्ट, फ्लड लाइट और सौर ऊर्जा पैनल लगाया जाना प्रस्तावित था। फिलहाल एक साल बीत जाने के बाद भी यहां अधिकतर काम अधूरे पड़े हुए हैं। यहां केवल प्लेटफाॅर्मों के उच्चीकरण का ही काम होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

-
गंदगी से बुरा हाल, स्टैंड का काम भी अधूरा
लोगों को अधूरे पड़े कामों से भी इतनी परेशानी नहीं है जितनी गंदगी से है। इसके अलावा वाहन स्टैंड का काम पूरा न होने से स्टेशन पर अस्थायी स्टैंड बनाकर काम चलाया जा रहा है।
-
लोगों ने कहा-निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही
साइकिल स्टैंड के विस्तार का काम पूरा न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। काम पूरा होना तो दूर यहां लगे गंदगी के अंबार को साफ करने की भी किसी के पास फुर्सत नहीं है। निर्माण कार्य बहुत ही लापरवाही से किया जा रहा है।
- सुमित
-
प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने से रात में यात्रियों को चोर उचक्कों का डर बना रहता है। बिजली का कोई काम अब तक नहीं कराया गया है। जो खंभे लगाए थे उनमें भी जंग लगने लगी है।
- अमन कुमार
-
स्टेशन पर अब तक काम समाप्त हो जाना चाहिए। 29 जनवरी को प्रगति जा जायजा लिया गया था। सभी काम जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द स्टेशन का मौका मुआयना कर जांच की जाएगी और जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे

सुमित,यात्री

सुमित,यात्री

सुमित,यात्री

सुमित,यात्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें