फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब बेहटा जबी में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
बिल्सी के बेहटा जबी गांव में तेंदुआ की तलाश में काबिंग करती वन विभाग की टीम।स्रोत-वन विभाग
विज्ञापन
तीन दिन से क्षेत्र में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम कर रही गश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। चंदऊ गांव के बाद अब तेंदुए के बेहटा जबी गांव में देख जाने का ग्रामीणों ने दावा किया है। मंगलवार को खेत पर काम कर रहे लोगों ने जैसे ही तेंदुआ देखा तो चिल्लाकर गांव की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद गांव से तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी। सूचना के बाद रेंजर एके त्यागी भी टीम के साथ गांव पहुंचे और कांबिंग की लेकिन तेंदुए के संबंध में कोई सुराग नहीं लग सका।

बिल्सी क्षेत्र में मंगलवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया। इससे पहले दिन शनिवार को खेड़ा पूर्वी गांव के लोगों ने ईख के खेत में तेंदुए के बछड़े का मार डालने की सूचना वन विभाग की टीम को दी थी। इसके बाद रविवार रात पड़ोसी चंदऊ ग्राम के लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया और वीडियो बनाकर वायरल की।
विज्ञापन

अब मंगलवार सुबह गांव बेहटा जबी के ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा कर वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से तेंदुआ चहलकदमी कर रहा है लेकिन वन विभाग की टीम को उसका सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में वे काफी दहशत में हैं और खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। उनके कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सहसवान रेंज के रेंजर एके त्यागी का कहना है कि टीम लगातार गश्त कर रही है। टीम को अब तक तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। टीम लगातार कांबिंग कर रही है।
-
तीन दिन बाद भी नहीं आई पगचिह्नों की रिपोर्ट
ग्रामीणों के तेंदुआ देखे जाने का दावा करने के बाद वन विभाग की टीम ने पदचिह्नों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें