फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात माह में पांच पीएचसी पर सिर्फ 23 प्रसव, दो स्वास्थ्य केंद्रों का खाता भी नहीं खुला

Sun, 28 Dec 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के 25 न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित हैं। जहां सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बावजूद इसके जमीनी हकीकत यह है कि कई केंद्रों पर इन सुविधाओं का बेहद कम उपयोग हुआ है। अप्रैल से अक्तूबर तक के सात माह की अवधि में जिले के इन 25 न्यू पीएचसी पर कुल 2291 डिलीवरी दर्ज की गईं। इनमें से पांच पीएचसी ऐसी हैं, जहां सिर्फ 23 ही प्रसव हो सके हैं। जबकि, दो स्वास्थ्य केंद्रों का तो खाता भी नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक आसफपुर में स्थित पीएचसी मौकमपुर और मन्नूनगर में सात माह के दौरान एक भी डिलीवरी नहीं हुई। वजीरगंज ब्लॉक पीएचसी नौली हरनाथपुर, ब्लॉक बिसौली के भावीपुर में मात्र चार-चार डिलीवरी दर्ज की गईं। इसके अलावा ब्लॉक जगत के गिरधौल, ब्लॉक बिसौली के करनपुर और ब्लॉक अंबियापुर की सतेती पीएचसी पर सिर्फ पांच-पांच प्रसव हुए। इस तरह सात पीएचसी मिलाकर सात माह में केवल 23 डिलीवरी ही हो सकीं।
वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ केंद्रों पर कम डिलीवरी होने के पीछे जागरूकता का अभाव और ग्रामीण महिलाओं का बड़े अस्पतालों की ओर रुझान जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
विज्ञापन

-
उघैती की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा 779 प्रसव हुए
ब्लाॅक सहसवान की उघैती की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा 779 प्रसव हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ब्लॉक इस्लामनगर के रुदायन पर 561 और ब्लॉक सहसवान के खितौरा में 555 प्रसव हुए हैं।। इसके अलावा किसी भी पीएचसी पर यह आंकड़ा 50 भी पार नहीं कर पाया है।

बाकी सेंटरों का ये है हाल
-शहबाजपुर सहसवान में 46, खंडावा में 37, बेहटा गुसाई में 35, रिसौली में 31, दबतोरी में 29, शहजादनगर खेड़ा में 28, हर्रेनगला में 27, बरामयखेड़ा में 25, सादुल्लागंज में 24, गंधहा में 23, गूरा बरेला में 18, गुलड़िया में 17, भूड़ा भदरौल में 12, बादुल्लागंज में 11 और रसूलपुर कला में 10 ही प्रसव सात माह में हुए।
विज्ञापन

-
वर्जन
-जिन केंद्रों पर कम प्रसव हुए है। वहां से रिपोर्ट मंगाई जाएगी। सभी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने यहां पर ज्यादा से ज्यादा प्रसव कराएं।
-डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें