फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक विद्यालयों में उपस्थिति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए अब शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिले में इस व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की उपस्थिति भी रोज पोर्टल पर दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मिले निर्देशों के बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे प्रतिदिन शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई बार विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति, फर्जी उपस्थिति और रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ स्कूलों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते थे, जबकि रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज रहती थी।
नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी अनियमितताओं पर रोक लग सकेगी। विभाग अब पोर्टल के माध्यम से किसी भी विद्यालय की उपस्थिति रिपोर्ट कभी भी देख सकेगा। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि सुबह निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थिति अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी शिक्षक की अनुपस्थिति है तो उसका कारण भी दर्ज करना होगा। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी नियमित रूप से अपलोड किया जाएगा, जिससे ड्रॉपआउट और अनुपस्थिति की स्थिति पर नजर रखी जा सके। डीआईओएस लालजी यादव ने कहा कि आदेशों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें