फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडी में स्टॉल लगाकर 35 रुपये प्रति किलो बेचा प्याज

विज्ञापन
मंडी समिति में स्टॉल लगाकर बेंचा जा रहा प्याज। मंडी समिति
विज्ञापन
बदायूं। प्याज के रेट अचानक आसमान छूने लगे हैं। बाजार में प्याज 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इससे होटलाें-ढाबों में प्लेट से प्याज कम हाेने लगा है। वहीं घरों पर प्याज के बिना खाने के स्वाद में परिवर्तन आ गया है।
विज्ञापन


इस पर डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंडी समिति बदायूं, उझानी और सहसवान में स्टॉल लगाकर थोक रेट पर फुटकर में प्याज बेचने के निर्देश दिए हैं। मंडी सचिव प्रभात यादव ने नवीन मंडी स्थल बदायूं में थोक भाव 35 सौ रुपये प्रति क्विंटल के प्याज को आम लोगों को 35 रुपये प्रति एक किलो के भाव पर उपलब्ध कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें