फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक युवक की सिर में गंभीर चोट तो दूसरे की फेफड़े और लिवर फटने से हुई मौत

विज्ञापन
सागर मिश्रा फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी। कल्याण चौक पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई, जबकि दूसरे युवक के फेफड़े और लिवर फटने के कारण उसकी जान चली गई। दोनों के शवों का बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने शवों को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कल्याण चौक के पास उझानी निवासी दो सगे भाई समेत पांच दोस्त बदायूं की ओर से चाय पीकर कार से उझानी लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी कार के सामने सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने सागर और रामकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर के भाई सक्षम और दोस्त अंकित के साथ एक अन्य घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद हादसे में लगी चोटों की गंभीरता भी सामने आई है। सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।

सागर मिश्रा फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें