फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएचसी से दवा लेने के बाद एक वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में हंगामा हो गया। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर रुपये लेकर दवा देने और लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी शाहीन ने बताया कि वह शनिवार को अपने एक वर्षीय बेटे अनस को उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंची थीं। आरोप है कि वहां मौजूद एक स्वास्थ्यकर्मी ने 50 रुपये लेकर बच्चे को दवा दी। दवा खिलाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। रविवार को जब वह बच्चे को दोबारा लेकर सीएचसी पहुंचीं तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। वहीं, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला शनिवार को बच्चे को दवा दिलाकर घर ले गई थी। रविवार को जब वह दोबारा अस्पताल लेकर पहुंची तो बच्चे की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. प्रशांत त्यागी, चिकित्साधीक्षक सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें