फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेंथा फैक्टरी के एक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
मेंथा फैक्टरी में लापता मुनेंद्र के परिजन।संवाद
विज्ञापन
उझानी/ मुजरिया। मेंथा फैक्टरी में आग लगने से कर्मचारी मुनेंद्र की मौत हो गई है। उसके भाई गजेंद्र ने बृहस्पतिवार की सुबह फैक्टरी मालिक से संपर्क साधने की कोशिश की है, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। इसलिए उसने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुजरिया थानाक्षेत्र के गांव बिचौला टप्पा जामिनी निवासी प्रेमपाल के बेटे मुनेंद्र (23), गजेंद्र, पुष्पेंद्र व उनके गांव के सुल्तान, अवनेश आदि भारत मिंट एवं एलाइड कैमिकल फैक्टरी में काम करते थे। भाई गजेंद्र ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि आंधी आई तो बॉयलर (22 कालम डिस्टीलेशन प्लांट) भरभराकर गिर गया था। इससे आग लग गई थी। सभी लोग किसी तरह से वहां से बचकर निकल आए, लेकिन उनका भाई मुनेंद्र वहीं फंस गया। उन्होंने बताया कि उसके सामने ही प्लांट के नीचे मुनेंद्र दब गया। लाख प्रयासों के बाद भी वह उसे बचा नहीं पा सके। इस दौरान गजेंद्र भी झुलस गया और किसी तरह वहां सें जान बचाकर भागा। किसी ने मुनेंद्र से कहा कि उसका भाई अस्पताल में भर्ती है। फिर वह उसकी तलाश में परिवार समेत सीएचसी उझानी गया। बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में तलाश किया, लेकिन मुनेंद्र कहीं नहीं मिला। मुनेंद्र की मौत हो जाने का दावा करते हुए गजेंद्र ने फैक्टरी मालिक से भी संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, गजेंद्र ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मेंथा फैक्टरी में लापता मुनेंद्र के परिजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें