फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन ग्रामीण को गोली मारी, गंभीर

Fri, 05 Feb 2016 11:00 PM IST
जरीफनगर/दहगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के गांव मोहम्मदपुर कूड़ई निवासी प्रहलाद (22) पुत्र सरनाम यादव शुक्रवार को बाइक से पड़ोस के गांव रसूलपुर गया था। यहां हमलावरों ने प्रहलाद पर फायरिंग कर दी। प्रहलाद के दो गोलियां लगीं। एक गोली उसके कूल्हे में धंस गई और एक पेट के पास से रगड़ती हुई निकल गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। प्रहलाद को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। प्रहलाद की कई लोगों से रंजिश चल रही है। हालांकि घायल के भाई अशोक की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि वह पड़ताल कर रहे हैं। प्रहलाद की गई लोगों से रंजिश है। संभवत: उसे रंजिशन गोली मारी गई है। सच्चाई पड़ताल के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें