फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव पातीसा में मिट्टी की ढांग ढहने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के गांव पातीसा में शुक्रवार को मिट्टी की ढांग ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव पातीसा निवासी भीकम पुत्र रामदास (55) सुबह गांव के बाहर मिट्टी निकालने गए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग धंस गई। भीकम उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल मिट्टी हटाकर भीकम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर इस्लामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की है।अचानक हुई इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें