फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में एक और मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में तीन और शहर में चौथा संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार रात आई रिपोर्ट के बाद एक और संक्रमित जिले में मिल गया। जिले में अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पांच हो गई है। यह संक्रमित मुंबई के बडाला का है जो एक अप्रैल को सहसवान की मस्जिद में पकड़ा गया था। उसकी दोबारा जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार रात आई। एक अप्रैल को सहसवान पुलिस ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर मुंबई के बडाला के छह लोगों को पकड़ा था। इनके अलावा 25 लोग और भी पकड़े गए थे जिनमें 15 लोग बुलंदशहर, पांच लोग आंध्रप्रदेश तथा पांच महिलाएं तेलंगाना की थीं। ये छह लोग कस्बे की मक्का मस्जिद से तथा 15 लोग मदरसा फैज-ए-आम में मिले थे, जबकि आंध्रप्रदेश के पांच लोगों अलावा तेलंगाना की पांच महिलाएं भवानीपुर खल्ली में मिले थे। इन सभी के सैंपल लेते हुए जिला अस्पताली में क्वारंटीन किया गया था। बडाला के छह लोगों में से एक की रिपोर्ट छह अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। शक होने पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाकी बचे पांच लोगों की जांच विगत 14 अप्रैल को सैंपल लेकर दोबारा कराई गई। गुरवार रात को आई रिपोर्ट में इनमें से एक को पॉजिटिव बताया गया है। यह संक्रमित भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन चल रहा था। जिले में एक के बाद एक पांचवां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें