बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन किलो डोडा पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि शहर के जवाहरपुरी में राेजा के पास रहने वाला वीरेंद्र मिश्रा मादक पदार्थों की तस्करी करता है। चेकिंग के दौरान उसके पास से तीन किलो डोडा पाउडर मिला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद