उझानी। जनसेवा केंद्र संचालक विजेंद्र कुमार ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी विजेंद्र ने बताया कि स्टेट बैंक के पास वह जनसेवा केंद्र का संचालक है। नवंबर-23 में दो युवक उसके केंद्र पर आए। दोनों ने अपने साथ मरीज बताकर क्यूआर कोड के जरिये खाते में तीन बार में करीब 48 हजार रुपये का ट्रांजक्शन किया। ट्रांजक्शन के बाद उसने दोनों युवकों को नकद रुपये दे दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उल्टे बैंक में गलत ट्रांजक्शन हो जाने की शिकायत कर दी। अब वह उसे फंसाने की कोशिश में जुटे हैं। बैंक ने विजेंद्र का खाता भी होल्ड कर रखा है। संवाद