दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर डेढ़ साल के बालक की मौत हो गई। चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा डेढ़ वर्षीय लवकुश बुधवार की सुबह घर के आगे गली में खेल रहा था। इस दौरान वहां से गांव निवासी बृजपाल तेज रफ्तार में ट्रैक्टर लेकर गुजरे। बालक को सामने देखकर ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बालक ट्रैक्टर के पहिये से कुचल गया। ग्रामीणों को एकत्र होता देख चालक मौके से भाग गया। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।