उसहैत पुलिस की हिरासत मेें खड़ा रोडवेटर से काटकर हत्या करने का आरेापी । स्रोत पुलिस
उसहैत। गांव चेतराम नगला टिकाई खाम निवासी इंटर के छात्र ज्ञान सिंह (20) पुत्र राजवीर की रोटावेटर से काटकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी ज्ञान सिंह को शुक्रवार की सुबह गांव का भगवान सिंह व शुभम तोमर सुबह नौ बजे खेत की जुताई के बहाने बुलाकर ले गए थे। दोनों ने उसकी रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।