फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विजयादशमी पर क्षत्रिय महासभा ने लिया संस्कृति की रक्षा का संकल्प

विज्ञापन
उघैती में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से विजयादशमी पर गांव सतेती स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शस्त्र पूजन कार्यक्रम कराया गया। इसमें महासभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षत्रिय समाज के लोगों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर सनातन संस्कृति और क्षत्रिय परंपरा के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने का संदेश देती है। शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज, न्याय और धर्म की रक्षा के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। सभी ने एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. वीरेश कुमार सिंह, उमेश सिंह राठौर, वीपी सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रविप्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, झंडू भैया, बलभद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

उघैती में विजयादशमी पर हुआ शस्त्र पूजन

उघैती। विजयादशमी के पावन अवसर पर उघैती में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर विजयादशमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर संघ चालक डॉ. राजीव पाठक ने विजयादशमी पर्व की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर कार्यवाह कुलदीप, खंड सह कार्यवाह अंकित, गौरव, संजीव, देवेश आदि उपस्थित रहे। संवाद





भ्रष्टाचार, आतंकवाद जैसी बुराइयों को समाप्त करने का किया आह्वान



बिसौली। मंगलवार को मोहल्ला ठाकुरान स्थित होली चौक पर क्षत्रिय समाज की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट के स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप जलाकर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और दलाली जैसी बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।



राजीव कुमार सिंह ने शास्त्र और शस्त्र की परंपरा के साथ सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सुनील कुमार सिंह एडवोकेट ने सभी समाज के सथ सहभागिता पर जोर दिया। ठाकुर मुकेश कुमार सिंह ने यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट पर अपनी नाराजगी जताई। अध्यक्षता पुलिस विभाग के पूर्व प्रभारी निरीक्षक भीष्म पाल सिंह और संचालन सुशील कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर ओमपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, सत्यपाल सिंह, आशीष कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, भोला सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

उघैती में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी। संवाद

उघैती में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी। संवाद

उघैती में शस्त्र पूजन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें