फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोनियाखेड़ा ने 158 रन बनाकर करनपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोनियाखेड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से सोनियाखेड़ा मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सोनियाखेड़ा और करनपुर के बीच मैच खेला गया। सोनियाखेड़ा ने 158 रन बनाकर करनपुर को परास्त कर दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए करनपुर ने 17 ओवर में 155 रन बनाए, जिसमें तिलक ने छह छक्के लगाते हुए 49 रन ठोक कर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सौरभ, विकास, आर्यन ,रोहित, राजेंद्र, कल्लू ने भी टीम को कुछ सहयोग दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनियाखेड़ा की टीम के शिवम ने ही धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आठ छक्के लगा दिए। अकेले 97 रन की शानदार पारी खेली।
टीम के अन्य खिलाड़ी ज्यादा कुछ कमाल नही दिखा पाए। अभय, मुकुल, मयंक ने सहयोग देकर सोनियाखेड़ा को जीत के पायदान तक पहुंचाया। सोनियाखेड़ा की टीम ने 158 रन बनाकर मैच तीन रन से जीत लिया। टूर्नामेंट के आयोजक टिंकू चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा शरीर मे नव चेतना का संचार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें