फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआर से तंमचे के बल पर की लूट

Wed, 16 Sep 2015 11:38 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बसूली करके लौट रहे एमआर से तीन बाइक सवारों ने तमंचे की नोक पर 30 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। घटना बगरैन रिपोर्टिंग चौकी इलाके की है। लूट की सूचना एमआर ने पुलिस को दी, लेकिन मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

 लूट का शिकार होने वाला एमआर (मेडिकल रिप्रिजेंटेटिव) इस्लामनगर निवासी प्रदीप कुमार है। बुधवार को वह बसूली करके वापस आ रहा था, करेंगी के पास सरेशाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर तमंचे की नोक पर रुपए लूटे। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। प्रदीप ने बगरैन पुलिस चौकी पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताकर जांच करने का कह रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव का कहना है कि मामले की पहले जांच करेंगे।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें