फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे दिन 15,060 अभ्यर्थियों ने दी पीईटी, केंद्रों पर दिखी सख्ती

विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 15,060 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें बिना परीक्षा दिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच की गई। अभ्यर्थियों को प्रवेश पहचान पत्र और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही दिया गया। सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों ने अपने कलावा, गहने, मोबाइल फोन, ईयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, पेन ड्राइव और बैग काउंटर पर जमा कराए। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया।
प्रत्येक केंद्र की निगरानी सीसी कैमरों से की गई। मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते थे। डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने भी कई केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 9,840 अभ्यर्थियों में से 7,481 और दूसरी पाली में पंजीकृत 9,840 अभ्यर्थियों में से 7,579 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा सकुशल, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन



पीईटी में प्रश्नों ने उलझाया, विद्यार्थियों के सिर चकराए
तैयारी तो अच्छी की थी, लेकिन गणित और तर्कशक्ति के सवाल इतने लंबे और पेचीदा थे कि समय ही कम पड़ गया। कई सवालों में विकल्प इतने करीब थे कि सही उत्तर चुनना कठिन हो गया। लेकिन तैयारी होन की वजह से कर सका। वहीं कई प्रश्न में हिंदी और अंग्रेजी में अर्थ अलग-अलग थे। जिसकी वजह से कुछ जगह हो गए। -सुशांत साहू, एटा

सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्न उम्मीद से ज्यादा कठिन आए। तैयारी के बावजूद कई सवाल ऐसे थे जो गहन जानकारी वाले थे। खासकर इतिहास और भूगोल के प्रश्नों ने उलझा दिया। मुझे लगा था कि कम से कम हिंदी और रीजनिंग आसान होंगे, लेकिन वहां भी काफी मुश्किलें आईं। परीक्षा हॉल से निकलते वक्त ज्यादातर बच्चों के चेहरे तनाव में थे। -जगदीश, मानकपुर

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

मेटल डिटेक्टर से जांच करती हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें