फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंतिम दिन कई कथाओं का किया भावपूर्ण वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। बिचपुरी में बने पावन मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के 7वें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने कई कथाओं का आनंद लिया। कथावाचक रामसिंह शास्त्री ने ऊषा-अनिरुद्ध विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा की शुरुआत में कथावाचक ने ऊषा और अनिरुद्ध के विवाह प्रसंग को विस्तार से समझाया, जिसमें भक्ति, प्रेम और भगवान की लीलाओं का सुंदर समावेश रहा। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण और उनके बाल सखा सुदामा की मैत्री और समर्पण भाव का मार्मिक चित्रण किया।
इसके बाद राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा सुनाई। जिसमें जीवन की नश्वरता, मृत्यु का रहस्य और श्रीमद्भागवत के श्रवण से प्राप्त होने वाले दिव्य ज्ञान को विस्तारपूर्वक वर्णन किया। आयोजकों ने जानकारी दी कि श्रीमद्भागवत सप्ताह का समापन रविवार को हवन-पूजन और भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें