फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं-मेरठ हाईवे पर हजरतगंज गांव के पास रविवार रात बारातियों की टाटा सफारी स्पार्किंग की वजह से द बर्निंग कार बन गई। सफारी सहसवान की ओर से चली थी। सफारी में आग लगते ही बाराती भी कूद पड़े। जलती कार को बाराती मौके पर ही छोड़ गए। आग की लपटों की वजह से हाईवे पर करीब पौन घंटा तक आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वाहन सवार राहगीरों की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई। दरोगा एकके सिंह ने बताया कि कार मौके पर ही खड़ी है लेकिन न तो ड्राइवर और न ही मालिक कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचा है। कार मालिक के नाम का भी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें