कछला गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को कछला गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से से देर शाम तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।
नगर पंचायत ने भीड़ को देखते हुए खोया-पाया कैंपों की संख्या एक से बढ़ाकर पांच कर दी। शरद पूर्णिमा पर हर साल लाखों की भीड़ जुटती है। सोमवार सुबह से और अधिक भीड़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और नगर पंचायत दोनों पूरी तरह तैयार हैं। रविवार को दिनभर श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो और ट्रेनों से कतारों में घाट पर पहुंचते रहे। भीड़ कम होने पर रविवार दोपहर 2 बजे के बाद रोका गया ट्रैफिक खोल दिया गया, इससे ट्रक चालकों ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम लगी रही। संवाद