फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर बीएसए दफ्तर पर हंगामा

Tue, 16 Feb 2016 08:41 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद काउंसिलिंग कराने वाले शिक्षकों ने निर्धारित समय पर नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। धरना देकर नारेबाजी की। डीएम से अनुमोदन के बाद बुधवार की दोपहर तक नियुक्ति पत्र मिलने की बात कही जा रही है।
प्रदेश में चल रही 72 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद यहां पर 35 ऐेसे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई थी, जो मेरिट सूची में होने के बाद किसी वजह से नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। काउंसिलिंग कराने वाले इन अभ्यर्थियों को 15 फरवरी तक नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात विभाग द्वारा की गई थी, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने मुगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। किसी के द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने पर धरना देकर बैठ गए। शाम तक सभी धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें कल तक नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। इस पर उन्होंने धरना खत्म कर दिया। साथ ही चेताया यदि कल नियुक्ति पत्र नहीं मिले, तो वह फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन करने वालों में रामग्यान, धनपाल, सोमवीर, रातेश कुमार, रविंद्र सिंह,गोविंद, रविंद्र प्रकाश पाल, प्रशांत रस्तोगी, सुशील कुमार, आमोद कुमार, रावेश, गिरीश कुमार,संदीप शर्मा, विनीत कुमार, उमेश चंद्र, कपिल कुमार, गौतम, शान मोहम्मद, दिनेश कुमार यादव, मनोज यादव, आर्येंद्र, भूपेंद्र, कुलदीप, प्रदीप, प्रताप सिंह, अमरपाल, सुशांत सक्सेना, सचिन सक्सेना, रोहित तिवारी, अतर पाल आदि थे।
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शमाऱ्र्मा का कहना है कि नियुक्ति पत्र के संबंध में फाइल डीएम के यहां अनुमोदन को गई है। अनुमोदन मिलते ही नियुक्ति पत्र जारी हो जाएगा। जिन्होंने हंगामा कर धरना दिया है, उन अभ्यर्थियों के आचरण की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें