फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंग पंचमी पर धनूपुरा और भोजपुर में बरसा रंग-गुलाल

विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र के गांव धनूपुरा में रंगपंचमी पर होली खेलते युवा। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। सालों पहले राजस्थान से राजपुरा जाट समाज के लोग धनूपुरा और भोजपुर में आकर बस गए थे। हर साल वह राजस्थानी परंपरा से होली के पांचवें दिन रंग पंचमी मनाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को धूमधाम से दोनों गांव में राजवोरा जाट समाज के लोगों ने विधि विधान से पहले पूजा अर्चना की। इसके बाद रंग और गुलाल खेलना शुरू किया। पूरे दिन नाचते-गाते होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
मान्यता है कि उनके समाज में पांच दिन तक लगातार होली की रस्म चलती है। भक्त प्रह्लाद की कथा को जोड़ते हुए वह मानते हैं कि रंग पंचमी के दिन हिरण्यकश्यप का वध करने के बाद नृसिंह भगवान ने भक्त प्रह्लाद का राज्याभिषेक किया था। इसी परंपरा के अनुरूप गांव धनूपुरा और भोजपुर में हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया जाता है। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें