मेले के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता रानी की जात कर दरबार में मत्था टेका। हवन-पूजन कर बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। इस मौके पर आयोजित भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
नगर में चल रहे देवी मेले में सुबह से नगर समेत दूरदराज इलाकों से भारी संख्या में लोग आना शुरू हो गए। उन्होंने माता रानी के चरणों में माथा टेका तथा परिवार को सुख, समृद्धि, वैभव प्रदान करने की कामना की। पूजन कर कन्याओं को भोज कराया। इसके बाद मेेले मेें घूमकर खरीदारी की। महिलाओं न मीना बाजार में जमकर खरीदारी की। बच्चों ने फ ास्ट फू ड कार्नर पसंद आया। मेले में लगे दरी बाजार, ढ़ोलक बाजार, काठ नखासा, पत्थर बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे खिल गये। इस बार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के चलते मेले में शुरू से ही भीड़ भाड़ कू रही थी, लेकिन सोमवार को मेलार्थियों की संख्या में खासा इजाफा हो गया।