फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 14 जनवरी को ही डीएम से शिकायत कर दोनों अफसरों ने मांगी थी सुरक्षा

विज्ञापन
छह फरवरी को प्रका​शित अमर उजाला की खबर।
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट के दोनों अधिकारियों सुधीर गुप्ता 14 जनवरी को भी डीएम अवनीश राय से मिलकर अजय प्रताप से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया और परिणति में पहले चार फरवरी को हमला हुआ और 12 मार्च को हत्या ही हो गई।
विज्ञापन

बीती पांच फरवरी को उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश कर अधिकारियों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि उसने खुद को नोएडा और शाहजहांपुर के कुख्यात गैंगस्टर गिरोहों से जुड़ा हुआ बताया। अपने शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। उसने खुलेआम धमकी दी कि वह सबको सबक सिखा देगा।

आरोप है कि आरोपी ने न केवल प्लांट के अंदर ही हंगामा किया, बल्कि बाहर निकलने पर अधिकारियों की गाड़ी को जबरन रोका और बाइक से लगभग पांच किलोमीटर तक उनका पीछा किया था। इस दौरान उसने बार-बार ओवरटेक कर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधन ने पुलिस को सूचित कर कहा था कि इस प्रकार की गुंडागर्दी से सरकारी परियोजना में बाधा आ रही है और कर्मचारी डरे हुए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो वे प्लांट का संचालन बंद करने को मजबूर होंगे। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इससे पहले अधिकारी 14 जनवरी को डीएम से मिले ओर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर डीएम ने सीओ व एसडीएम दातागंज को मामले में जांच कर त्वरित कार्रवाई को लिखा था लेकिन न तो सीओ ने ध्यान दिया और न ही एसडीएम ने कोई कार्रवाई करना उचित समझा। प्लांट में पांच फरवरी को हुए विवाद की खबर का अमर उजाला ने भी प्रमुखता से 6 फरवरी को प्रकाशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें