फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी  जारी किए ज्वाइनिंग लेटर

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संविदा पर 18 डॉक्टरों की नियुक्ति का मामला
तत्कालीन सीएमओ ने नौ माह पहले तैयार की थी सूची
चस्पा होने से पहले लीक सूची पर कर दी गई तैनाती
 स्वास्थ्य विभाग ने नौ महीने के बाद संविदा पर तैनाती के लिए 18 आयुष डॉक्टरों को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि मई 2015 में यह सूची चस्पा होने से पहले आउट हो गई थी। इससे तत्कालीन सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर गए थे। बाद में नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी। अब चोरी-छिपे सभी 18 डॉक्टरों को तैनाती दे दी गई है। भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई का शिकार हुए सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना ने ही डॉक्टरों की इस सूची को अंतिम रूप दिया था। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में 18 आयुष डॉक्टरों की तैनाती होनी थी। इसके लिए 25 फरवरी 2015 को साक्षात्कार हुए थे। इसके बाद लेन-देन का दौर चला। साक्षात्कार के बाद तीन महीने तक डॉक्टरों को तैनाती नहीं दी गई। 29 मई 2015 को शासन ने तत्कालीन सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना और डिप्टी सीएमओ डॉ. बीपी सिंह के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत करते हुए इनको हटा दिया। जांच में प्रथम दृष्टया दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपक सक्सेना को भ्रष्टाचार के आरोपों में अपने ऊपर कार्रवाई होने का अंदेशा था। 30 मई 2015 को उन्होंने आनन-फानन में 18 डॉक्टरों की सूची तैयार करा दी। चस्पा होने से पहले यह सूची लीक हो गई। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सीएमओ इस सूची को फाइनल नहीं कर सकते। इसके बावजूद खेल करते हुए डॉक्टरों की नियुक्ति देने का ताना-बाना उन्होंने बुना। नौ महीने के बाद इसी सूची में शामिल 18 डॉक्टरों को संविदा पर तैनाती दे दी गई है। 
-----
सूची में शामिल नाम
1.डॉ. गुलफाम खां 2.डॉ. मोहम्मद आकिल 3.डॉ. मिर्जा इमाम बेग 4.डॉ. मुजाहिद खां 5.डॉ. फाजिल खां  6.डॉ. फिरासत मियां 7.डॉ. शोहेल खां 8.डॉ. मोहम्मद मुस्तकीम 9.डॉ. मोहम्मद यूसुफ 10.डॉ. संजीव मिश्रा 11.डॉ. चरन प्रिया 12.डॉ. कुलदीप सिंह 13.डॉ. विजय कुमार शर्मा 14.डॉ. हरी निवास यादव यादव 15.डॉ. रंजन कुमार 16.डॉ. पंकज कुमार 17.डॉ. श्यामपाल सिंह 18.डॉ. मनोज राठौर
-----
कोई भी कार्रवाई नियमों से हटकर नहीं होगी। सूची का लीक होना गंभीर मामला है। इस बारे में प्रभारी सीएमओ से बात की जाएगी। अगर कहीं पर कोई गड़बड़ी हुई है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अनीता दत्ता, एडी हेल्थ बरेली मंडल
-----
इस संबंध में कोई पत्रावली मेरे पास नहीं आई। डॉक्टरों की नियुक्ति के संबंधी में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में जानकारी जुटाने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।
-प्रताप सिंह भदौरिया, सीडीओ/प्रभारी डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें