ब्लूमिंगडेेल स्कूल में आयोजित हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
ब्लूमिंगडेल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से आयोजित गणित, विज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेजी, हिंदी आदि विषयों के ओलिंपयाड में अपना परचम लहराया। सफल हुए बच्चों को स्कूल में पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सभी बच्चों ने होली का लुत्फ उठाया। एक दूसरे को रंग-गुलाल से रंगा।
गणित में नव्या, मृदुल, अथर्व, प्रष्मि, सुभद्रा, संस्कृति, सारा, कृष्णा, निमित, वर्षित, इकजोत दुआ, विभोर, रितिक, अनादि, यश आदि को गोल्ड मेडल, मोहम्मद उमर फारूक, पर्व, अनिरूद्ध, सृष्टि, अनुनीत, आर्यन सिंह, कुषाग्र को सिल्वर मेडल, विज्ञान में मुहम्मद उमर फारूक, युग चंद्रा, उनीव हाशमी, यशी, श्रृंग, श्रेया, रिया महाजन, सौभाग्य, मनन, नमनप्रीत, विभोर को गोल्ड मेडल, सुहानी, गौरी, दानिन, याशिका, परिणिति, शुभांगी, प्रणव को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। अंग्रेजी में आरात्रिका, इला, मुस्कान यादव, अमन-ए-आलम, अदिति गोयल, तनिशा, शिवांग, कंप्यूटर में तनिष सोनी, अकुल, रचित, अरूल, अरील, काव्या, अमूल, दीक्षा, प्राज्वल, आर्यमान को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों के ज्ञान व आत्म विश्वास का भावना का विकसित होती है।
इसके बाद प्रेम और सौहार्द का प्रतीक होली स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाई गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता, अनीता धमीजा, ईशान मेंहदीरत्ता ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया।