अलापुर। थाना क्षेत्र के चंदी नगला गांव निवासी ब्रह्मा देवी (88) पत्नी पूरन लाल की शुक्रवार को एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के ही कुछ लोगों ने वृद्धा की मौत पर संदेह जताकर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी निकली। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। अलापुर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि बीमारी से वृद्धा की मौत हुई है। आरोप-प्रत्यारोप की तहरीर नहीं आई है। संवाद