फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं हट सका पुराना ट्रांसफार्मर, आज रहेगी सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 23 Jan 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आज सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दरअसल, बुधवार को शहर के उपकेंद्र ढाक की ज्यारत के आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शिफ्ट होना था। पुराना ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं आ सके। इस वजह से ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने का कार्य नहीं हो सका। अब गुरुवार को यह कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। जिससे उपकेंद्र के फीडर गन्ना दफ्तर, शेखूपुर, इस्लामगंज, रसूलपुर, नगला टाउन बंद रहेंगे। इन फीडरों से पोषित डीएम आवास, डीएम रोड, विकास भवन रोड, नेकपुर रोड, गन्ना दफ्तर, जज कॉलोनी, जज कंपाउंड, पीडब्ल्यूडी चौराहा, ऑडीटोरियम, आदर्श नगर, अंबिकापुरी, महाराज नगर, दौरी नरोत्तमपुर, रूपा नगर, सूरजपुर, पडुआ, बुधवाई, तालगांव, मुजाहिदपुर आदि इलाकों की विद्युत आपूर्ति सात घंटे के लिए बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें