गांव हर्रायपुर का के बुजुर्ग सफाई के साथ ही बच्चों संग अन्य कार्यकलाप में भी सहयोग कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। स्कूल में कोई सांस्कृतिक प्रोग्राम हो, या प्रभात फेरी निकले, गांव के सात बुजुर्गों ग्रुप हर समय मौजूद रहता है। इतना ही नही शिक्षकों के साथ-साथ ये बुजुर्ग भी स्कूल आ जाते हैं। जब शिक्षकों को कोई दिक्कत आती है, तो ये उसका हल निकालने में भी सहयोग करते हैं। गांव के बुजुर्ग विष्णु यादव ने यह पहल की है। बुजुर्गों का ये समूह स्कूल परिसर की साफ-सफाई का भी जिम्मा उठाता है।
ये हैं सात बुजुर्गों की टीम
बिसौली। गांव के बुजुर्ग विष्णु यादव के साथ-साथ हेमसिंह, लल्लू सिंह, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह, राय सिंह यादव, धूमसिंह यादव अपने गांव के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूल में मौजूद रहते हैं।