फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क किनारे मृत पड़ा मिला सहसवान का बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बाला जी मंदिर के नजदीक सोमवार को सहसवान के 65 वर्षीय बाबू शाह का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर ले गए।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला पठानी टोला निवासी बाबू शाह कई दिनों से बड़ी जियारत में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार सुबह राहगीरों ने उन्हें बाला जी मंदिर के नजदीक सड़क किनारे पड़े देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान कराई और उनके परिजनों को को सूचना दी। दोपहर तक परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें