फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, 25 गांवों के 70 हजार उपभोक्ता प्रभावित

विज्ञापन
उघैती के गांव ​खितोरा के विद्युत उपकेंद्र के इसी ट्रांसफार्मर से चोरी हुआ तेल। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
उघैती। विद्युत उपकेंद्र खितौरा पर लगे ट्रांसफॉर्मर का तेल रविवार रात चोर चुरा ले गए। बताया जाता है कि जब घटना हुई तब उपकेंद्र में दो कर्मचारी मौजूद थे। एक्सईएन ने मामले में एसएसपी को तहरीर दी हैै। घटना के बाद विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 25 गांवों के करीब 70 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, चोर विद्युत उपकेंद्र की पिछली दीवार फांदकर परिसर में घुस आए और मेन ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालकर ले गए। सोमवार सुबह ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी होने की जानकारी मिलने पर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, भीषण गर्मी में लोग त्राहि-त्राहि कर उठे हैं।विद्युत निगम के जेई अंबर सिंह का कहना है कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी है।आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तेल चोरी की घटना को लेकर एसएसपी से मिला था। उन्होंने टीम गठित कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। ट्रांसफॉर्मर का तेल पीलीभीत से मंगवाया गया है। तेल आते ही क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। - नरेंद्र चौधरी, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड, बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें