फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साईं कोल्ड स्टोरेज के ट्रांसफॉर्मर से ऑयल और उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। बृहस्पतिवार की रात एमएफ हाईवे के किनारे स्थित साईं कोल्ड स्टोरेज को निशाना बनाकर चोर 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से ऑयल और उसके कीमती उपकरण चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिलहरी और कुनार गांव की सीमा पर स्थित साईं कोल्ड स्टोरेज के स्वामी शिवकुमार ने बताया कि चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 5.5 लाख रुपये है। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चोरी का पता चला। कोल्ड स्टोरेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल निकालते और उपकरण ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें