फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयबद्ध तरीके से मेला की तैयारी पूरी करें अधिकारी : वर्षा

विज्ञापन
ककोड़ा मेला की तैयारियों का निरीक्षण करती जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व अन्य। स्रोत- जिला पं
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक इलाके में गंगा नदी किनारे होने वाले ककोड़ा मेला की तैयारियों तेजी से चल रही है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के साथ मेले के विभिन्न कार्य स्थलों का दौरा किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ककोड़ा मेला न केवल धार्मिक महत्ता रखता है, बल्कि यह पूरे रुहेलखंड के सांस्कृतिक परिदृश्य में विशेष स्थान रखता है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एकत्रित होते हैं। इसमें क्षेत्र की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। इसलिए मेले की तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक कार्य स्थल पर नियमित समीक्षा हो और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, अभियंता पवन कुमार गोयल, जेई एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें