कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में ग्रामसभा की जमीन पर धर्मस्थल निर्माण को लेकर कई दिन से बने तनाव के हालात के बीच मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के अफसर पापड़ पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली बुलाकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की गई। हालांकि मशक्कत बेनतीजा रही है।
एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ दातागंज राजवीर सिंह गांव में तनाव की खबर पर पापड़ पहुंचे। दरअसल, पापड़ गांव में एक पक्ष के लोग ग्रामसभा की जमीन पर धर्मस्थल निर्माण करा रहे थे। इसके साथ एकत्र होकर नई धार्मिक परंपरा शुरू कर रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे रोक दिया। इससे गांव में तनाव के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी। सैकड़ों लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी। स्थिति गंभीर होने पर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने मंगलवार को पापड़ की दौड़ लगाई।
वर्जन-
मौका मुआयना कर दोनों पक्षों से बात की गई है। कोई नई धार्मिक परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। थाना पुलिस को खुराफातियों को चिंह्ति कर कार्रवाई को कहा गया है।-अशोक श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन