बदायूं। मझिया गांव में मच्छरजनित बीमारी से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत होने के मामले में अब अधिकारियों की नींद टूटी है। गांव में सफाई कर्मचारी को भेजकर अभियान शुरू कराया है, ताकि लोगों को गंदगी से संक्रमण फैलने से राहत मिल सके।
जिले में साफ-व्यवस्था का हाल-बेहाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों की है। वहां पर गंदगी की भरमार है। इसकी वजह से जिले में बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि मच्छर जनित बीमारी फैल रही है। इनकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। अमर उजाला ने खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे बाद जिला पंचायती राज विभाग ने मझिया गांव में पांच सफाई कर्मचारी को भेजकर सफाई कराई है।प्रधान धर्मवती की ओर से पांच कर्मचारी लगाकर सफाई कराई गई, ताकि गांव में गंदगी न हो।