फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑफर्स की भरमार... दिसंबर में 2707 छोटे-बड़े वाहनों की हुई बिक्री

Sat, 03 Jan 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुजरते वर्ष 2025 में दिसंबर में वाहनों की खरीद पर ऑफर्स की भरमार रही। कारोबारियों ने साल भर में क्रमवार त्योहारों की तुलना में दिसंबर में वाहनों की जबरदस्त बिक्री की। छोटे-बड़े वाहनों की बात करें तो 2707 वाहनों की बिक्री दिसंबर में हुई है। इसमें करीब 150 ऐसे वाहन शामिल हैं, जिन्होंने मॉडल ईयर नहीं बल्कि सस्ते वाहनों को पसंद किया है।
विज्ञापन


कार कारोबारी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक अक्षय तृतीया, चैत्र और शारदीय नवरात्र, धनतेरस, दिवाली के सापेक्ष दिसंबर में वाहनों की बिक्री करीब 10 फीसदी ज्यादा है। लिहाजा, दिसंबर को फेस्टिवल ऑफ ऑटोमोबाइल्स भी रहा। उनके मुताबिक तमाम लोग साल के 11 माह बाद दिसंबर के शुरुआत में कोटेशन लेने पहुंचे और माह के अंत तक वाहनों को खरीदने वालाें की भरमार रही।

15 दिसंबर से खरमास शुरू होने पर ऑफ सीजन शुरू होते तमाम कंपनियों ने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अलग-अलग मॉडलों में किसी पर डिस्काउंट तो किसी पर रजिस्ट्रेशन शुल्क से राहत दी थी। किसी मॉडल पर एसेसरीज और डिस्काउंट दोनों रहे। लिहाजा, कम कीमत पर कार, बाइक के लिए मॉडल ईयर नहीं ऑफर्स पर ग्राहकों का ज्यादा जोर रहा। दूसरी ओर कंपनियां भी वर्ष 2024 के मॉडल वाले वाहनों की बिक्री करना चाहती है, ताकि नए मॉडल ईयर की बिक्री में कोई अड़चन न रहे।
विज्ञापन



30 फीसदी बढ़ा पंजीकरण
परिवहन विभाग में पंजीकरण के आंकड़ों की मानें तो दिसंबर में त्योहारों के सापेक्ष 30 फीसदी ज्यादा वाहन पंजीकृत हुए। कई की पंजीकरण प्रक्रिया कतार में है। पंजीकृत वाहनों में कार की संख्या 162 रही। बाइक 1409, मोपेड 64, ट्रैक्टर की संख्या 665, ई-रिक्शा 218, थ्री व्हीलर 109 व 80 अन्य वाहन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें